थाना पुलभट्टा अंतर्गत बंगाली कालोनी के निकट गौला नदी के किनारे शनिवार देर शाम वृद्ध का खराब हालत में शव मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वृद्ध की पहचान 60 वर्षीय देवेन्द्र सिंह सम्मल पुत्र हर सिंह सम्मल निवासी स्यूड़ा तोक गजार चौकी हैड़ाखान के रूप में की गई। देवेन्द्र सिंह सम्मल काश्तकार थे। देवेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह 11 सितबंर को खनस्यू के चमोली गांव में एक पीपलपानी संस्कार में गए हुए थे। 12 सितबंर से बारिश शुरू हो गई। जब बारिश नहीं रुकी तो वह अगले दिन शुक्रवार को पैदल ही घर से निकल पड़े। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर थे। कुछ लोगों ने उन्हें भोड़िया नाले से ठीक पहले जाते हुए देखा था।इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। तलाश करने पर सड़क से सौ मीटर नीचे गौला नदी में देवेन्द्र का छाता मिला था। परिजनों की तलाश लगातार जारी थी। शनिवार रात परिजनों को पुलभट्टा थाना अंतर्गत गौला नदी के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
