किच्छा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता एवं समाजसेवी श्री संजीव कुमार सिंह के आवास पर आज भाजपा किच्छा के नगर मण्डल अध्यक्ष श्री मनमोहन सक्सेना, व पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा मोदी जी द्वारा कही गयी “मन की बात” को सुना। मोदी जी ने मन की बात में देश में छुपी प्रतिभाओं को पहचान कर उनको उचित सहयोग एवं सम्मान देना, अमेरिका से देश को वापस मिलने वाली 300 प्राचीन कलाकृतियों की चर्चा, सफाई पर देश के विभिन्न भागों में हो रहे प्रयासों पर चर्चा, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के बारे में चर्चा प्रमुख रही। इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने नगर मंडल अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मोदी जी के सुझावों पर अमल करने का आह्वान किया।
नगर मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में किच्छा विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य बनाने के लिए श्री संजीव कुमार सिंह को धन्यवाद दिया तथा शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर विवेक राय, पूरन भट्ट, विशाल चौहान, ब्रह्मानन्द, कमलेश कुमार दुबे, नवीन सिंह, सोनी सिंह, लता सिंह, श्याम बिष्ट, मोहन, धनञ्जय सिंह, योगेंद्र कश्यप, आरती दुबे, प्रकाश पन्त, बीना पांडे, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, विमला गंगवार, सुभाष तनेजा, ओम तनेजा आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
