देहरादून। अल्मोड़ा जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परिजना अधिकारी अत्रेश सयाना को शिक्षा महानिदेशक झरना कामठान ने कडज मिजाज वाला पत्र जारी करते हुए गहरी नाजरगी व्यक्त की है। शिक्षा महानिदेशक का कहना है कि राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र संख्या / रा०प०का0 / 660/ नियोजन-सा०प०/ दिनांक 07 सितम्बर 2024 के द्वारा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा/राज्य परियोजना निदेशक द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक दिनांक 09 सितम्बर 2024 को आहूत की गयी थी जो कि अपरिहार्यता के दृष्टिगत संशोधित करते हुए दिनांक 10 सितम्बर 2024 को आयोजित की गयी। बैठक में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों (प्रा० / मा०) आदि को वर्चुअल / ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त बैठक में आपके द्वारा न तो प्रतिभाग किया गया और न ही इसकी सूचना दी गयी जो कि खेदजनक स्थिति है। अतः पत्र प्राप्ति के 3 कार्य दिवसों के अन्तर्गत स्पष्ट करें कि आपके द्वारा बैठक में प्रतिभाग क्यों नहीं किया गया ? और आपका 1 दिन का वेतन क्यों न रोक दिया जाय? समय पर स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराये जाने या स्पष्टीकरण के सन्तोषजनक न पाये जाने पर तद्नुसार कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
