किच्छा । नगर के पुरानी गल्ला मंडी में अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई तब तक घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक पंकज मिगलानी अपनी दुकान पर थे और पत्नी किसी काम को लेकर घर से बाहर थी घर में ताला लगा था मोहल्ले के लोगों ने घर में धुआं उठते देख 112 पर कॉल की। लोगों ने घर का ताला तोड़ आग बुझाने का प्रयास किया तब तक घर का सामान जल कर राख हो गया जिससे गृह स्वामी को लाखों का नुकसान हो गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
