किच्छा:कोतवाली किच्छा में तीन महीने से तैनात प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव की ट्रेनिंग पूरी होने पर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी गई। रविवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने कहा कि प्रशिक्षु आईपीएस ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका बखूबी समाधान किया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। पुलिस कर्मियो ने निशा यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में एसएसआई सतीश चंद्र शर्मा, एसआई ओमप्रकाश नेगी, हेमचंद्र तिवारी, सुरेन्द्र रिंगवाल, धीरेन्द्र पंत, देवराज व आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
