हल्द्वानी: कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में ब्याज माफिया सक्रिय हैं. ब्याज माफिया लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में ब्याज माफियाओं के एक के बाद एक बड़े कारनामे सामने आ रहे हैं. इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस से ब्याज माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं द्वारा ब्याज पर रकम दिए जाने के एवज में ब्लैंक चेक लिए जाने और उनका दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें आई हैं. जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को भी कई मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा है कि लगातार ब्याज माफिया लोगों को उनकी मजबूरी में पैसा देकर उसका गलत फायदा उठा रहे हैं.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कभी भी मुसीबत में किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ जाए तो उसका रिकॉर्ड जरूर रखना चाहिए, यही नहीं साहूकारा लाइसेंस वाले अगर ब्याज में पैसा दे रहे हैं तो उनको दिए जाने वाला चेक भरा हुआ होना चाहिए. ब्लैंक चेक से लगातार दुरुपयोग हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो अवैध ब्याज माफिया हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया है कि अगर ब्याज माफिया लोगों को बेवजह परेशान करें तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.
कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में ब्याज माफिया के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पूर्व में ब्याज को लेकर झगड़ा और आत्महत्या जैसी मामले भी सामने आ चुके हैं. इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
