हल्द्वानी बाईपास रोड पर नरीमन तिराहे से गौलापार को जाने वाले रास्ते पर बना पुल बारिश में पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों के कारण वाहन चालकों को यहां से निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए एनएचएआई ने पुल की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
एनएचएआई की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनू ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम 27 अगस्त से शुरू होगा और 2 सितंबर तक काम पूरा किया जाएगा। पुल पर ब्लैक टॉप हॉटमिक्स का काम किया जाना है। साथ ही पहाड़ी से पुल की ओर आ रहे पानी को रोकने के लिए ड्रेनेज लाइन का काम भी किया जाना है। ऐसे में 27 अगस्त से आगामी 6 दिवसों अर्थात 2 सितंबर तक रूट डायवर्जन किया जाता है। लिहाजा 27 अगस्त से 2 सितंबर तक काठगोदाम गौला ब्रिज रूट बंद रहेगा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
