किच्छा। हल्द्वानी के पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले की घटना ने मीडिया जगत में आक्रोश पैदा कर दिया है। शुक्रवार को किच्छा के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर इस घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि हल्द्वानी में समाचार संकलन के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे पत्रकार समुदाय में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
पत्रकारों ने यह भी मांग उठाई कि घायल पत्रकार दीपक अधिकारी को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे उनके उपचार और अन्य जरूरतों को पूरा किया जा सके। साथ ही प्रदेशभर में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत पर बल दिया।
पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर कार्य करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में स्थानीय प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार एडवोकेट मोहम्मद यासीन ,सुनील गुप्ता ,अब्दुल अली तन्हा ,कैलाश पंडित, रणजीत सिंह मनकिया विकास दावड़ा, मनीष सिडाना, नवल किशोर ,विशाल शर्मा, यशवंत कुमार, वेद प्रकाश यादव, सुमित बाबा आदि उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
