चमोली: सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उस वक्त सकते में आ गए, जब उनके सामने ही मंच पर खड़े होकर एक शिक्षक ने व्यवस्था पर सवाल दाग दिए. इतना ही नहीं शिक्षक ने प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी पर सीधे-सीधे धन सिंह रावत को आड़े हाथों ले लिया. जिससे कुछ देर के लिए मंच और पंडाल में असंमजस की स्थिति बन गई. इसी बीच किसी ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन शिक्षक अपने बातों पर कायम रहे. वहीं, सरकारी कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों पर लेने का यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है.
जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक शिक्षक ने भरे मंच से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को सीधे-सीधे आड़े हाथों ले लिया. मामला प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में हो रही देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी से जुड़ा था. जहां एक शिक्षक ने खुले मंच से ही व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि ‘मंत्री जी, वरना आपको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे.‘ शिक्षक का यह बयान सुनकर मंच और पंडाल में सन्नाटा छा गया.शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने खड़े होकर शिक्षक ने कही ये बात:मंत्री धन सिंह रावत के बगल में खड़े शिक्षक कहते नजर आ रहे हैं कि ‘2016 से तड़प प्रमोशन के लिए रहे हैं. 2300 प्रमोशन होने हैं. पूरे उत्तराखंड के विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं. कब भरेंगे ये पद? मंत्री जी, आप इसे गंभीरता से लीजिए…‘ जिस पर धन सिंह रावत कहते हैं कि ‘हो गया तो बतातें हैं…‘ इसके बाद शिक्षक कहते हैं कि ‘मंत्री जी, सुनिए. हम बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी कर रहे हैं. मैं एक शिक्षक हूं.‘

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
