रैली की अपार सफलता पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने जताया आभार
दिल्ली के रामलीला मैदान में माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित ऐतिहासिक “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को सफल बनाने हेतु किच्छा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं जनसामान्य का विधायक तिलक राज बेहड ने आभार व्यक्त किया
बेहड़ ने कहा कि उनके नेतृत्व में किच्छा एवं रुद्रपुर व गदरपुर क्षेत्र से लगभग 100 गाड़ियों के काफिले के साथ करीब 500 कांग्रेसजनों ने दिल्ली पहुंचकर महारैली में सहभागिता की, पूरे देश भर से भारी संख्या में इस महा रैली में लोगों ने शिरकत की तथा उत्तराखंड से भी भारी तादाद में लोग पहुंचे जिसके फल स्वरुप यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस विशाल सहभागिता से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक मजबूती देखने को मिली है।
विधायक बेहड़ ने कहा कि इस महारैली ने देशभर में कांग्रेस पार्टी के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया है तथा आम जनता में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नई चेतना जागृत हुई है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में शिरकत लेने वाले समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया.
विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि इस जनसमर्थन का प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देगा और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार जनआशीर्वाद से बनेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
