किच्छा:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्जन समेत विभिन्न मांग को लेकर उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सीएचसी में सर्जन की तैनाती नहीं की गई तब वह आंदोलन करेंगे। गुरुवार को उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा अध्यक्ष दानिश इकबाल अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के आपातकालीन कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान दानिश इकबाल अहमद ने कहा कि सरकारी अस्पताल में सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण के कारण आम जनता को प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है। जिसके कारण उसे आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है
उन्होंने अस्पताल में ईसीजी और अल्ट्रासांउड के साथ ही कुत्ते काटने के इंजेक्शन की व्यवस्था इमरजेंसी में करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीध्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तब वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जावेद मलिक, जावेद खान, आरिफ, सोनू, मुन्ना, नूर अली आदि थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
