किच्छा:गन्ना पर्यवेक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रविवार को गन्ना समिति परिसर में आयोजित बैठक में जिला संरक्षक अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पाण्डे, कोषाध्यक्ष जय कुमार, संयुक्त मंत्री मनोज गोस्वामी, संगठन मंत्री नीरज कुमार चुने गये। इसके अलावा राजेश गुप्ता, योगेश भट्ट, विनीत, प्रदीप कुमार, संजय जीना, पान सिंह रावत, भूपेंद्र, विशाल सेतिया को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में वर्षभर का मोबाइल डेटा उपलब्ध कराने, पौधशालाओं पर अनुदान बढ़ाने, एसीपी लगाने के साथ स्थायीकरण किए जाने, फील्ड कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने, सर्वे कार्य के समय सर्वे सहायक व पूर्व के वर्षों का भुगतान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया . बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री भगीरथ कुमार ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री गंगादत्त, संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमारप जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला मंत्री दुष्यंत राणा आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
