किच्छा: किच्छा में सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ काट कर ले जाने वाले सेमल से भरी पिकअप को राजस्व उपनिरीक्षक दीपक सिंह ने मौके से पकड़ा लिया है आप को बात दे की ग्राम पंचायत बखपुर के ग्राम लक्ष्मीपुर में अवैध पेड़ो के कटान की शिकायत लागतार मिल रही थी जिस पर राजस्व उपनिरीक्षक दीपक सिंह ने कार्यवाही में 11 नग सेमल के लट्ठे, एक पिकअप वाहन को पकड़ा लिया है दरअसल राजस्व उपनिरीक्षक दीपक सिंह ने किच्छा कोतवाली में एक तहरीर सौंपी है मौके पर पटवारी दीपक सिंह गैड़ा व राजस्व विभाग की टीम द्वारा सेमल के पेड़ों के अवैध कटान पर की छापेमारी की कार्यवाही की जिसमे मौके से पिकअप बरामद हुई है पिकअप चालक के अनुसार शिनाख़्त नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना हाज़ा को प्रेषित की जा चुकी है टीम के अनुसार उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र के निर्देश पर अवैध खनन व कटान पर सख्ती के साथ निपटने के निर्देश के तहत कार्यवाही की जा रही है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
