रुड़की के माधोपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं जिनमे दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है फिलहाल तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल माधोपुर गांव में तीन दिन पहले जाहिद के दो बेटों की शादी थी जिसमें डी जे पर गाने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी।इस दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा मौके पर किसी तरह हंगामा शांत करा दिया गया था ।आरोप है कि आज सुबह सवेरे गुड्डू,अलसम,मुरसलीन,तालिब, गालिब, शाहबान आदि द्वारा शाहिद के घर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।हंगामे की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। फिलहाल हमले के सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।वहीं घायल सलमान,शहजाद,एजाज,साहिल,और अय्यूब को गंभीर चोट लगी हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल रुड़की में चल रहा है।हालांकि शाहिद ,अरशद की हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश हायर सैंटर रैफर किया गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
