उत्तराखंड शासन ने शनिवार को राज्य में तैनात 57 सब इंस्पेक्टरों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात पांच सब इंस्पेक्टरों का भी निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई दी। सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार पंत, विनोद जोशी, अशोक कुमार, जसवीर चौहान और सतीश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। एसएसपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। इस दौरान एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी प्रशांत कुमार समेत पलिस अधिकारी मौजूद रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
