किच्छा:ग्राम दरउ तहसील किच्छा के निवासी चंद्रपाल पुत्र बैशाखी लाल द्वारा से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल 1905 में दर्ज की गई। शिकायत के क्रम में उपजिलाधिकारी गौरव पांडे के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम के द्वारा चंद्रपाल पुत्र बैशाखी लाल की शिकायत का मौके पर निस्तारण करते हुए उनकी धान की फसल को धान क्रय केंद्र में तौल कराई गई तथा शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर किया गया ।जिससे शिकायतकर्ता चंद्रपाल पुत्र बैशाखी लाल पूर्णतया संतुष्ट रहे मौके पर उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, तहसीलदार किच्छा गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय पटवारी लक्ष्मण सिंह जनपांगी उपस्थित रहे।
ये था मामला
किच्छा में अन्नदाता अपनी फसल की बिक्री के लिए परेशान है। लिमिट पूरी होने से क्रय केंद्रों में धान पड़ा है लेकिन लिमिट नहीं बढ़ाई जा रही है। 18 दिनों से धान नहीं बिका तो सोमवार को दरऊ के किसान से आक्रोशित होकर क्रय केंद्र पर रखी फसल पर आग लगा दी। आग लगाने पर किसानों में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े किसानों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने एसडीएम कार्यालय में जाकर प्रदर्शन किया था और धान खरीद शुरू करने की मांग की थी।
ग्राम दरऊ निवासी चंद्रपाल की बेटी का 15 दिन बाद विवाह है। बहेड़ी से बारात आनी है। चंद्रपाल को बेटी के विवाह के इंतजाम में जुटना है वहीं वह एक महीने से धान बेचने के लिए दरऊ में लगे कांटें पर बैठा है। चंद्रपाल ने बताया कि घर जाओ तो परिजन शादी की तारीख नजदीक आने की बात कहते हैं कहीं से पैसा नहीं मिलने व धान नहीं बिकने से गुस्साए चंद्रपाल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे खरीद केंद्र पहुंकर परारी एकत्र की और धान में आग लगा दी थी। चंद्रपाल को आग लगाते देख साथ में खड़े किसान सन्न हो गए। आसपास खड़े किसानों ने आग बुझाई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
