किच्छा,किच्छा व्यापार मण्डल चुनाव निरस्त होने के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति बन गयी है, सोमवार रात प्रशासन द्वारा व्यापार मण्डल चुनाव निरस्त करने के बाद मंगलवार को कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा अपने समर्थकों के साथ किच्छा उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। उपजिलाधिकारी किच्छा तथा मुख्य विकास अधिकारी जिल ऊधम सिंह नगर के द्वारा पर पहुंच धरना प्रदर्शन समाप्त करने की मांग की। परन्तु विधायक तिलक राज बेहड़ उपजिलाधिकारी किच्छा पर व्यापार मण्डल चुनाव निरस्तीकरण को हटाने की मांग पर अड़े रहे। अन्यथा उपजिलाधिकारी को ही ट्रांसफर कराने की बात करने लगे। राजनीतिक मोड़ पर पहुंचा व्यापार मण्डल चुनाव में आनन फानन में दूसरे व्यापारियों का पक्ष प्रशासन के साथ खड़ा हो गया जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, व्यापार मण्डल किच्छा के वर्तमान पदाधिकारियों जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा , संजीव कुमार सिंह के साथ सैंकड़ों व्यापारियों को साथ लेकर तहसील परिसर पहुंच गए तथा प्रशासन के पक्ष में धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक मामला बेहद तनाव पूर्ण बना हुआ है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
