रुदपुर रोड किनारे एक फैक्ट्री कर्मी का शव मिला। पुलिस ने
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना की आशंका जताई है। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना की रुदपुर रोड किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब मे मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 55 वर्षीय मोहन बिष्ट पुत्र बचे सिंह निवासी ग्राम देवलीखेत मल्ली सलोनी रानीखेत के रूप में हुई। मोहन बिष्ट रुदपुर रोड स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। वह बीती 22 जुलाई से अपनी ड्यूटी पर नही गया था।
जिसके कारण उसके सहकर्मी उसे ढूंढ रहे थे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे उसे शराब के नशे में देखा गया था। कोतवाल ने मोहन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।प्रभारी निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार, व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, कानि0 616 बृजमोहन सिंह, कानि0 1084 देवराज सिंह, कानि0 1125 नवीन भट्ट मौके पर पहुंचे

