किच्छा:बिजली चोरी रोकने के लिए फीडरों में स्मार्ट मीटर लगाने काम शुरू हुआ गया है। किच्छा के बरा में फीडर में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं, जानकारी के अनुसार आगे भी फीडरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में फीडर, दूसरे चरण में ट्रांसफार्मर और तीसरे चरण में उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
बिजली विभाग बिजली चोरी को 10 प्रतिशत से नीचे लाने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की अधिक की धनराशि खर्च कर रहा है। हालांकि फीडर और ट्रांसफार्मर में पहले भी मीटर लगाए गए थे, लेकिन अब इन सभी स्थानों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
बरा उप केंद्र 33/11 के 3 फीडरों के साथ ही शांतिपुरी फीडर, अलीनगर फीडर, और बरा फीडर, में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। इस मौके पर राजीव कुमार सहायक अभियन्ता (मापक),विद्या सागर पाठक अवर अभियन्ता (मापक),ओमकार कौशिक अवर अभियन्ता, बरा उप केंद्र के लाइनमैन रूपचंदपाल, विरेन्द्र कुमार, विक्की, राजू, तारक , कमल ,विसंबर , मो० आमीर,सीताराम वर्मा (TDS Group) आदि लोग मौजूद

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
