रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखण्ड के डीजीपी अभिनव कुमार, पुलिस लाइन और पुलिस ऑफिस के निरीक्षण के बाद जनसंवाद कार्यक्रम मे पहुंचे
कुमाऊं दौरे पर पहुंचे उत्तराखण्ड के डीजीपी अभिनव कुमार ने रुद्रपुर की पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाने और अपराधो पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी ने शनिवार दोपहर 12:15 बजे रामपुर रोड़ स्थित सोनिया होटल मे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से जन संवाद किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ओवर लोडिंग, यातायात व्यवस्था, महिला अपराध, नशा जैसे मुद्दों को उठाया। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने पार्किंग को बड़ी जरूरत बताया। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस और पब्लिक के बीच के विश्वास और संवाद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अपराधों के मामलो में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी तरह का कोई हस्तक्षेप सहन किया जाएगा। नशे के बड़े कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
