किच्छा:एसडीएम गौरवपांडे ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकांश समस्यायों का निस्तारण मौके पर किया गया। बुधवार को तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसडीएम गौरव पांडेय के समक्ष रखी। तहसील दिवस में बीपीएल कार्ड, भूमि पर रास्ते, राशन कार्ड, स्थाई प्रमाणपत्र भूमि समस्याए आयी। एसडीएम गौरव पांडेय ने अधिकांश समस्यायों का निस्तारण मौके पर किया। तहसील दिवस में सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौक पर नजीर महिम नंद पांडे, राजेश उप निरीक्षक दीपक सिंह , गन्ना सुपरवाइजर प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भारत सिंह राणा, राजस्व उप निरीक्षक अंकित सक्सेना ,गरीब सिंह राणा राजस्व निरीक्षक, रूप सिंह नेगी तहसील कर्मचारी आदि लोग उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
