विधायक शिव अरोड़ा के बयान के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,

खबर शेयर करें -

विधायक शिव अरोड़ा के बयान के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

किच्छा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिली। शनिवार को मुस्लिम समाज के लोग सबसे पहले डीडी चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक शिव अरोड़ा ने मुस्लिम समाज के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ सकता है।
पुतला दहन और प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समाज के लोग किच्छा कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाल को तहरीर सौंपकर विधायक के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मुस्लिम समाज की ओर से दी गई तहरीर में कथित बयान के वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।

 

Breaking News