हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के भीड़भाड़ वाले कालाढूंगी रोड पर मुखानी चौराहे पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में भीषण आग लग गई. जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें आग बुझाने का काम कर रही है. आग कैसे लगी? अभी इसका पता नहीं चल पा रहा है. आग लगने की सूचना पर आस पास जमावड़ा लग गया.
आग से एंबुलेंस, कार और बाइक जली:
बताया जा रहा है कि आग से डायग्नोस्टिक सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है. बेसमेंट में खड़ी एक एंबुलेंस के अलावा दो कार और कई बाइकें जल गई है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अग्निशमन की आधा दर्जन गाड़ियों ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है. आग के चलते डायग्नोस्टिक सेंटर को भी नुकसान पहुंचा.आग लगने की घटना के बाद बंद करना पड़ा कालाढूंगी रोड: कालाढूंगी रोड पर आग लगने के चलते पुलिस प्रशासन ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया. जिसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया, नहीं तो आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. साथ ही आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है..

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
