किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने एवं किच्छा को स्मार्ट औद्योगिक सिटी बनाने पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए राज्य आन्दोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखंड की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार एक से बढ़कर एक फैंसले ले रही है। जिसमें उत्तराखंड आन्दोलनकारियों की वर्षो पुरानी मांग पूरी करने के अलावा किच्छा को स्मार्ट औद्योगिक शहर बनाने, पन्तनगर हवाईअड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, सैटेलाइट एम्स, अन्तर्राज्जीय बस अड्डा सहित तमाम विकास योजनाओं की प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में उत्तराखंड पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनायेगा। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी श्री तरुण पन्त, कमलेंद्र सेमवाल, मदन नेगी,हरीश जोशी, सुरेश गौरी, कैलाश पंडित, मोहन सिंह हरि, गोपाल रावत, ब्रह्मानन्द पुरोहित, मनोज गुप्ता, पदम सिंह, राजपाल सिंह, राजकुमार कोहली, धनंजय सिंह, कमलेश कुमार दुबे, विशाल चौहान, श्याम बिष्ट, संजय यादव, मोहन कोहली, योगेंद्र कश्यप, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सिंह, रितेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मिथुन, मनोज बिष्ट, राकेश चौबे, मोहित, बंटी आदि लोग उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
