उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में आज़ाद नगर में अवैध रूप से काट रहीं कॉलोनी पर बुल्डोजर गरजने लगा है. जिला प्राधिकरण की तरफ से उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में आज़ादनगर मे काट रही कॉलोनी में बनीं बुनियादों को ध्वस्तीकरण कर दिया गया. जिला प्राधिकरण के एक्शन के बाद से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. आप को बता दे भाजपा सरकार में अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार ध्वस्तीकरण कार्यवाही चालू है।
जनता के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का ऐक्शन अवैध कालौनियों काटने वाले नेताओं के होश उड़ा रहा है। किच्छा क्षेत्र में अचानक हुई ध्वस्तीकरण कार्यवाही से क्षेत्र में खलबली मच गयी है। अवैध कालौनाईजर्स अचानक हुई कार्यवाही से परेशान नज़र आ रहे हैं। वहीं इस प्रकार की कार्यवाही से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। यूपी के बुलडो़जर बाबा के बाद उत्तराखंड के धामी की धड़ाधड़ तोड़ फोड़ से रसूखदारों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी है।
वहीं ऊधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने काॅलोनाइजरों से विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत होने पर ही निर्माण की प्रक्रिया करने की अपील की है।उन्होंने कहा है कि किच्छा आजादनगर क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनाधिकृत रूप से काटी जा रही काॅलोनियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। कालौनाईजर विधिवत कालौनियां पास करवायें, भोली भाली गरीब जनता के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
