रूद्रपुर, 23 जनवरी 2025 ()- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने फूल मंडी बूथ नम्बर 156 में अपने मत का प्रयोग किया। उसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल मंडी बूथ संख्या 155, 156, 157, 158 व लालपुर नगर निकाय के किसान इंटर कालेज लालपुर के बूथ संख्या-1, 2, 3, 4 का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। उन्होने रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर को बूथ पर लगी लाईनो को व्यवस्थित करने के साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को लेकर आयी महिलाओं को प्राथमिकता से मतदान कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, रिटर्निंग आफिसर लालपुर सुशील कुमार, सहायक रिटर्निंग आफिसर विशाल प्रसाद, जोनल मजिस्ट्रेट आदि मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
