किच्छा प्रशासन की हठकर्मिता के कारण त्यौहार में भी ठेलें वालो को उजाड़ा जाना अत्यंत निंदनीय कृत है –बेहड़*
*ठेलें वालों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा –बेहड़*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किच्छा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये और अपनी घोर नराजगी जताते हुए कहा कि इस समय पूरे देश में हिन्दुओ का बहुत बड़ा नवरात्रों का त्यौहार चल रहा है जो की हर हिन्दू की आस्था से जुडा हुआ है और इस समय प्रत्येक हिन्दू परिवार में फलों का भोग देवी-देवताओं को लगाया जाता है | ऐसे में किच्छा उपजिलाधिकारी और किच्छा कोतवाल द्वारा त्यौहार प्रारम्भ होने से पूर्व ही किच्छा के समस्त छोटे व गरीब व्यापारी जो की वर्षों से फल व दैनिक उपभोग की घरेलू वस्तुएं ठेलें में लगाकर किच्छा शहर में बेचते है उनकों बीच शहर से उजाड़ कर शहर के बहार निकाल देना बहुत ही निंदनीय कृत है, किच्छा उपजिलाधिकारी और किच्छा कोतवाल ने नवरात्रों का भी ख्याल नही रखा जबकी इस विषय में उनकी किच्छा प्रशासन से वार्ता भी हुई थी किन्तु वार्ता के बाद प्रशासन अपनी बात से मुकर गया और अपनी हठकर्मिता के कारण गरीबों को उनके त्यौहार से वंचित रखने के लिए ये घिनौना कृत किया है |
विधायक बेहड़ ने कहा कि जिस तरह से किच्छा में गरीब ठेलें वालो को त्यौहार में हटाया गया है इससे भाजपा सरकार की मंशा साफ़ जाहिर होती है | एक तरफ तो भाजपा सरकार जो देश में हिंदुत्व की बात करती है वहीं दूसरी तरफ भाजपा की प्रदेश सरकार के चलते हिन्दुओ को उनके त्यौहार में भी अधिकारियों द्वारा नहीं बक्शा जाता | उन्होंहे प्रशासन को साफ़ चेतावनी देते हुए कहा कि वे किच्छा में समस्त छोटे बड़े व्यापारियों के साथ खड़े है गरीब ठेले वालो का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा | प्रशासन के इस गलत निर्णय के खिलाफ किच्छा की आम जनता में भी भारी रोष है और उन्हें अपने भगवान को भोग लगाने के लिए शहर के अंदर फल प्राप्त नहीं हो पा रहा है |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
