हरिद्वार: तमंचे के बल पर कनखल क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई. पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया. जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जबकि मुठभेड़ में कुछ बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस जिनकी तलाश में कांबिंग कर रही है.
लूट की वारदात के बाद पुलिस सक्रिय: पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कनखल क्षेत्र में तीन दिन पहले नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसी क्षेत्र में करीब 2 महीने पहले भी दिनदहाड़े सुनार की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूट की वारदात हुई थी. बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीम लगाई थी. मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने कनखल क्षेत्र में संदिग्ध को रुकने का इशारा किया.फरार होने के लिए पुलिस पर झोंका फायर: उसने फंसा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी.पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित निवासी अकोढ़ा खुर्द लक्सर बताया. साथ ही लूट की घटनाओं का अंजाम देने की बात कबूल की है. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. जल्द ही घटना में शामिल अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
