*एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत अवैध नशा/ नशा तस्करो के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से अवैध 21 किग्रा गांजा के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध नशे की रोकथाम व संलिप्त लोगो पर कार्यवाही हेतु चलायें जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन/निकट पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व मे काशीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23-09-2024 को साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 21 kg अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया |अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से बरामद 21 kg अवैध गांजा के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि उक्त अवैध गांजा को वह रामनगर के शकील नाम के व्यक्ति से लेकर आया है तथा उक्त गांजा को छोटी-छोटी पुडियाएं बनाकर महंगे दामो में नशेड़ियों को बेचता है | उक्त शकील के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में 376/2024 U/S 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1.अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष
*बरामदा माल का विवरण*
1.अवैध 21 किग्रा गांजा
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक काशीपुर श्री विक्रम राठौर
2-व०उपनिरीक्षक सतीश शर्मा
3-उप निरीक्षक नीमा बोहरा चौकी प्रभारी प्रतापपुर
4-उप निरीक्षक देवेन्द्र सामन्त
5-का०525 दीपक जोशी
6-का० 417 हेम चन्द्र

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
