किच्छा:मानसून की दस्तक के साथ ही बाढ़ की आशंका को देखते हुए किच्छा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। बाढ़ से संभावित खतरे को भांपते हुए किच्छा में कुल 3 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। इन चौकियों पर लेखपालों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जानकारी के मुताबिक सोमवार को शांतिपुरी 04 में बनी बाढ़ चौकी पर राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह के साथ किच्छा तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने स्वयं बाढ़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर जरूरी संसाधनों के साथ तैनात कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
