गैरसैंण: विजिलेंस टीम की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही जारी है. इसी कड़ी मेंं आज विजिलेंस की टीम ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक को 30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी भी ली. साथ ही अन्य स्थानों पर उसकी चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ भी की गई.
पीड़ित ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसकी गैरसैंण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान है. एक सब दुकान बोईताल में है जो उसके पार्टनर द्वारा चलाई जा रही है. जिसका नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का डर दिखाने के एवज में कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह 30000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है. विजिलेंस टीम ने शिकायत पर जांच पड़ताल की. शिकायत सही पाए जाने पर आज विजिलेंस टीम ने आबकारी निरीक्षक द्वारा बताई गई जगह उसके किराए के आवास शक्ति नगर कर्णप्रयाग जनपद चमोली में पीड़ित 30000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास की तलाशी ली गई. अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की गई है.निदेशक सतर्कता वी मरुगेशन ने बताया ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा इस तरह की शिकायत के लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 और Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क किया जा सकता है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
