किच्छा:किच्छा बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइक का पुलिस ने चालान काट दिया। जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मचा गाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को किच्छा बाजार नो पार्किंग जोन में बाइक चालकों ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जिसके कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बाद महिला एसआई नीलम मेहरा ने कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जॉन में खड़े किए हुए बाइकों का चालान काटना शुरु कर दिया। पुलिस द्वारा चालान काटते देख कई बाइक चालक अपने-अपने बाइक लेकर तुरंत वहां से चलते बने। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक बाइकों का चालान काट दिया। गौरतलब हो कि किच्छा बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर नो पार्किंग बनाया गया है। प्रशासन ने नो पार्किंग जोन में बाइक या अन्य गाड़ी खड़े करने पर जुर्माना लगाए जाने की पहले ही चेतावनी दी है। अब प्रशासन द्वारा उसे पर कार्रवाई शुरू हो गई है।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
