उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं में अपना कमाल दिखाकर ना केवल अपने सपने को पूरा कर रही है बल्कि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ही बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने उत्तराखण्ड की पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर माता-पिता को गौरवान्वित किया हैं। हम बात कर रहें हैं नैनीताल जिले की रहने वाली कंचन शाही। कंचन शाही ने पीसीएस परीक्षा 2021 उत्तीर्ण की है और उनका चयन उद्यान विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। कंचन शाही अपनी सेवा किच्छा सोसायटी में गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर कार्यरत है
बता दें, नैनीताल जिले के हल्द्वानी रहने वाली कंचन शाही ने पीसीएस परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर उद्यान विकास अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की है
बचपन से ही होनहार छात्रा कंचन शाही की प्रारंभिक शिक्षा वेदा स्कूल डीडीहाट पिथौरागढ़ से हाई स्कूल किया इस के बाद कंचन शाही की इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से पूरी हुई है। इस के बाद स्नातक 2018 में गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से किया
आगे की पढ़ाई के लिए दून विश्वविद्यालय देहरादून से का रूख किया और एमएससी की ओर एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट की उपाधि मिली आगे कंचन शाही ने बताया कि स्वयं किताबों एवं इन्टरनेट के माध्यम से तैयारी की 2021-लोअर पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण कर वर्तमान में गन्ना विकास निरीक्षक पद किच्छा में केन डेवलपमेंट एंड शुगर केन उत्तराखंड में कार्यरत। कंचन शाही ने कहा कामयाबी का श्रेय परिवारजनों,दोस्तों गुरुजनों को दिया है। उत्तराखंड की बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। कंचनशाही ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
