गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रेक्षागृह में शरदकालीन गन्ना बुवाई की प्रदेश स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मृदा परीक्षण कर बुवाई के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। गुरुवार को हुई गोष्ठी का उद्घाटन आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग चंद्र सिंह धर्मशक्तु ने किया। उन्होंने कहा कि हर कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ने की खेती करनी चाहिए। इसके लिए भूमि की जांच कराना जरुरी है। भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। जांच से मृदा में मौजूद तत्वों की स्थिति के बारे में जानकारी होती है। गोष्ठी में उन्नत प्रजाति के गन्ना बीज की जानकारी, कीट व दवाईयों के उपयोग व प्रति हेक्टेयर उत्पादन की जानकारी दी गई। गोष्ठी में गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों ने 15023. 0118 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियों के बारे में बताया। कहा कि 0238 के रेड रोड की चपेट में आने की संभावना अधिक है। गोष्ठी में अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, संयुक्त गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक, इफ्को के विपणन हेड राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार, संजय कुमार आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
