उधम सिंह नगर। गन्ना पर्यवेक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सचिन कुमार और प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ की प्रमुख मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
मंत्री शंकर कोरंगा ने संघ के सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रांतीय मुख्यालय के उच्च अधिकारियों से वार्ता भी की। बताया गया कि वार्ता के दौरान मुख्यालय के अधिकारियों ने विभागीय पुनर्गठन और लंबित पदोन्नति के मामलों को अति शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह रावत, भुवन भट्ट और देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संघ ने कहा कि वह अपने सभी साथियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
