जनता के बीच पहुंचे कप्तान: एसएसपी अजय गणपति का अनोखा अंदाज, बांग्ला में बात कर जीते दिल

खबर शेयर करें -

जनता के बीच पहुंचे कप्तान: एसएसपी अजय गणपति का अनोखा अंदाज, बांग्ला में बात कर जीते दिल

​दिनेशपुर थाना दिवस में सुनीं जन-समस्याएं; कहा– शिकायतों का निस्तारण कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए

दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)।

जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने तथा जन-शिकायतों के मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधम सिंह नगर, अजय गणपति ने थाना दिनेशपुर में आयोजित “थाना दिवस” में मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान एसएसपी का एक बेहद सुलभ, संवेदनशील और जनहितैषी अंदाज देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।

​स्थानीय भाषा में संवाद कर दूर की बुजुर्गों की हिचक

​थाना दिवस के दौरान तब बेहद आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जब दूर-दराज से आए ग्रामीण और बंगाली समाज के बुजुर्ग अपनी शिकायतें लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। फरियादियों को असमंजस में देख एसएसपी अजय गणपति ने उनसे उनकी ही स्थानीय भाषा (बांग्ला) में बातचीत शुरू कर दी। कप्तान को अपनी मातृभाषा में बात करता देख ग्रामीणों की हिचक पूरी तरह दूर हो गई और उन्होंने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

​नशे और यातायात संबंधी शिकायतों पर तत्काल एक्शन

​जन-सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नशाखोरी पर लगाम लगाने संबंधी शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मौके पर ही थाना प्रभारी और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

​लापरवाही मिलने पर तय होगी जवाबदेही

​कड़े तेवर दिखाते हुए एसएसपी अजय गणपति ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले हर एक पीड़ित को न्याय मिलना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:

Ad Ad Ad
Breaking News